स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) ने पिछले करीब 10 साल से एक दूसरे के खिलाफ कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीमें हालांकि ICC टूर्नामेंटों में एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। लेकिन अब उनके बीच एक बार फिर से बाइलेटरल सीरीज की शुरुआत हो सकती है। ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जा सकती है क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच बाइलेटरल सीरीज की मेजबानी करने की पेशकश की है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने कहा है कि इस सीरीज में वह खुद को तीसरी टीम के रूप में शामिल कर सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले (Australia CEO Nick Hockley) ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और भारत के बीच एक सीरीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह बात रावलपिंडी में कही, जहां मंगलवार को ही ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले (Australia CEO Nick Hockley) ने कहा, 'व्यक्तिगत रूप से, मुझे वास्तव में त्रिकोणीय सीरीज की अवधारणा पसंद है। इसने अतीत में अच्छा काम किया है। हम मेजबानी के लिए तैयार हैं। वास्तव में, ऑस्ट्रेलिया में भारत और पाकिस्तान के काफी लोग हैं। यह एक ऐसा मुकाबला है, जिसे हर कोई विश्व क्रिकेट में देखना चाहता है। अगर हम इसमें मदद कर सकते हैं तो हम ऐसा करना पसंद करेंगे।
Herald