स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) अपना यह ऐतिहासिक मैच मोहाली के पीसीए स्टेडियम (PCA Stadium in Mohali) में खेलेंगे। विराट कोहली (Virat Kohli) मैच के लिए मैदान पर उतरते ही इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं और अब उन्होंने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार विराट कोहली को इस उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।
𝗗𝗢 𝗡𝗢𝗧 𝗠𝗜𝗦𝗦!
— BCCI (@BCCI) March 2, 2022
Welcome to the 1⃣0⃣0⃣-Test club Virat Kohli 👏 👏#TeamIndia greats share their thoughts on @imVkohli's landmark Test, his achievements & the impact he's had on Indian cricket. 🔝 👍
Watch the full feature 🎥 🔽https://t.co/m135xwB2zt pic.twitter.com/gzN71BZnCn
बता दे की सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने BCCI द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कहा, 'मुझे अभी याद है कि जब मैंने उनके बारे में पहली बार सुना था तो हम ऑस्ट्रेलिया में थे। विराट कोहली (Virat Kohli) का जर्नी बेहद शानदार रहा है। 2007 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान हर कोई भविष्य की तलाश के लिए एक खिलाड़ी के बारे में बात कर रहा था और तभी मैंने पहली बार विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम सुना। पिछले कुछ वर्षों से विराट कोहली (Virat Kohli) को खेलते हुए देखना शानदार है। 100वें टेस्ट मैच के लिए आपको ढेर सारी बधाई। क्या शानदार उपलब्धि है।
बता दे की सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'विराट कोहली (Virat Kohli), आप अगली पीढ़ी को प्रेरित करने में सक्षम हैं और यही भारतीय क्रिकेट में आपका बहुत बड़ा योगदान है। विराट कोहली (Virat Kohli) हमेशा से तेजी से सीखने वाले रहे हैं। वह हमेशा खुद में सुधार करना चाहते हैं। उनका सबसे बड़ा प्रभाव यह रहा है कि उन्होंने अगली पीढ़ी को कैसे प्रेरित किया है। शानदार उपलब्धि और बहुत कुछ आने वाला है। आपके 100वें टेस्ट मैच के लिए शुभकामनाएं।
Herald