स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) अपना यह ऐतिहासिक मैच मोहाली के पीसीए स्टेडियम (PCA Stadium in Mohali) में खेलेंगे। विराट कोहली (Virat Kohli) मैच के लिए मैदान पर उतरते ही इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
𝗗𝗢 𝗡𝗢𝗧 𝗠𝗜𝗦𝗦!
— BCCI (@BCCI) March 2, 2022
Welcome to the 1⃣0⃣0⃣-Test club Virat Kohli 👏 👏#TeamIndia greats share their thoughts on @imVkohli's landmark Test, his achievements & the impact he's had on Indian cricket. 🔝 👍
Watch the full feature 🎥 🔽https://t.co/m135xwB2zt pic.twitter.com/gzN71BZnCn
इस खास मुकाम तक पहुंचने से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) को हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है। इसी कड़ी में भारतीय कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी कोहली को शुभकामनाएं देते हुए उनके डेब्यू मैच को याद किया और कहा कि वह इतने से संतुष्ट नहीं होने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा "जब उसने पहला टेस्ट खेला था तो मैं उसी के साथ बल्लेबाजी कर रहा था। यह देखना अविश्वसनीय है कि वह पिछले 10 वर्षों में कैसे विकसित हुआ है।
उन्होंने आगे कहा जिस तरह से वह एक क्रिकेटर और एक इंसान के तौर पर विकसित हुआ है वह शानदार है। पिछले 10 सालों में उसने 5-6 साल टीम को बतौर कप्तान संभाला है। वह हमेशा परफॉर्म करता है, उसका 100 मैचों में औसत 50 के पार है, यह एक महान खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। वह अभी काफी कुछ हासिल करेगा, मैं जानता हूं वह इतने से संतुष्ट नही होगा।
Herald