स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। किसी भी खिलाड़ी के लिए टेस्ट मैच में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना खास पल होता है और 100 टेस्ट मैच खेलना बड़ी उपलब्धि होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) आज भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इस खास मौके पर भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि शतकों का सूखा खत्म करने के लिए रन मशीन के पास इससे बड़ा मौका नहीं होगा।

बता दें, विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला पिछले कुछ समय से शांत है, उन्होंने 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में अपना आखिरी शतक लगाया था, फैन्स उनके शतक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने कहा “यह उनका 100वां टेस्ट है और हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो साल से अधिक समय से उनके शतक नहीं बनाने के बारे में बात कर रहे हैं।
वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने आगे कहा शतक लगाने के लिए इससे बड़ा कोई अवसर नहीं है। मुझे लगता है कि कप्तानी छोड़ने से उन्हें मदद मिलेगी। उन्हें टी20 सीरीज के दौरान ब्रेक मिला और वह तरोताजा हो जाएंगे। हम सभी पुराने विराट कोहली (Virat Kohli) को देखने का इंतजार कर रहे हैं जो शतक बनाते रहते थे। 100वें टेस्ट से दोबारा उस चीज को शुरू करने से बड़ा कोई मौका नहीं है, इसलिए इसका बेसब्री से इंतजार है।
Herald