स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) की टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए शुक्रवार से मैदान पर उतरेंगी। दोनों टीमें मोहाली के पीसीए स्टेडियम (PCA Stadium) में पहला टेस्ट मैच खेलेंगी। बता दे की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए यह टेस्ट काफी खास होने वाला है, जोकि क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना 100वां मैच खेलने के लिए तैयार हैं। फैंस के साथ पूरी टीम को इस बात की उम्मीद है कि विराट कोहली (Virat Kohli) अपने 100वें टेस्ट में शतक में ठोकेंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) के इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए अब दर्शक भी मैदान में मौजूद रहेंगे। पीसीए के कोषाध्यक्ष आरपी सिंगला (RP Singla) ने कहा कि इस मैच के लिए BCCI की ओर से दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिल गई है। सिंगला (RP Singla) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) के 100वें टेस्ट के लिए बुधवार से टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। मैच के दौरान 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी।
BCCI सचिव जय शाह (Jay Shah) ने कहा, 'भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम (PCA Stadium) में खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच अब बिना दर्शकों के नहीं होगा। दर्शकों को अनुमति देने का निर्णय राज्य क्रिकेट संघों द्वारा लिया जाता है और मौजूदा परिस्थितियों में यह विभिन्न कारकों पर आधारित है।' जय शाह (Jay Shah) ने साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) के 100वें टेस्ट के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं भी दी है।
Herald