Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs SL 1st Test Match: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 4 मार्च यानि आज से दो टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टी20 में मेहमानों का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया की नजरें टेस्ट सीरीज जीतने पर होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की साउथ अफ्रीका से 1-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद यह जिम्मेदारी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सौंपी गई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के टेस्ट करियर का यह 100वां मुकाबला होगा। विराट कोहली (Virat Kohli) इस मैच में अपने 71वें शतक की तलाश में उतरेंगे। आइए मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।
भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) पहला टेस्ट कब खेला जाएगा?
Ind
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 4 मार्च को खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) पहला टेस्ट कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच पहला टेस्ट मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाना है।
भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबर 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, वहीं टॉस 9 बजे होगा।
भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट का लाइव टेलिकास्टा कहां देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। 
भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) पहले टेस्ट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
अगर आप India vs Sri Lanka 1st Test की लाइव स्ट्रीमिंग अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं तो इसे आप डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख 


Herald