Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SL 1st Test Playing XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और श्रीलंका (India and Sri Lanka) के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम( IS Bindra Stadium) में खेला जाना है। यह मैच कई मायनों में खास होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेलेंगे, वहीं श्रीलंका का यह 300वां टेस्ट होगा। इसके इतर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। आइए मैच से पहले भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले की दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और मैच की कुछ अन्य अहम जानकारियों पर नजर डालते हैं-
IND vs SL Probable Playing XIs
Kohli
भारत: रोहित शर्मा (c), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (wk), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (vc), मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (c), लाहिरू थिरिमाने, पथुम निसानका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा (vc), दिनेश चांदीमल (wk), प्रवीण जयविक्रमा, लसिथ एम्बुलडेनिया, सुरंगा लकमल, दुष्मंथा चमीरा, चरित असलंका।
IND vs SL Pitch Report
आपकी जानकारी के लिए बता दे की 2016 के बाद मोहाली के इस मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर कुल 13 मैच खेले हैं जिसमें टीम 7 बार जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। बता दे की 7 में से 5 बार भारत ने 5 बार भारत ने आखिरी पारी में रनों का पीछा करते हुए मैच जीता है। पिच रिपोर्ट के अनुसार आखिरी को दो दिन यहां स्पिनर्स को खेलना काफी कठिन हो जाता है।


Herald