स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium) में 12 मार्च से खेला जाना है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की मोहाली टेस्ट में टीम इंडिया ने पारी और 222 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नजरें बेंगलुरु टेस्ट जीतकर मेहमान टीम का टेस्ट सीरीज में भी सूपड़ा साफ करने पर होगी। बता दें, टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से मात दी थी। तो आइए दूसरे टेस्ट से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium) में टीम इंडिया के रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं-

जानकारी के लिए बता दे की बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium) में भारत ने पहला टेस्ट 1974 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच में टीम इंडिया को 267 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) थे। भारत ने इस मैदान पर अभी तक कुल 23 टेस्ट खेले हैं जिसमें 8 में जीत मिली तो 6 में हार का सामना करना पड़ा।
गौर करने वाली बात यह है कि यहां कुल 9 टेस्ट ऐसे रहे जिनका कोई नतीजा नहीं निकला। बता दे की बेंगलुरु के इस स्टेडियम में टीम इंडिया को आखिरी बार पाकिस्तान ने 2005 में धूल चटाई थी। तब टीम इंडिया को 168 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
Herald