स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने बेंगलुरु में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट में श्रीलंका को 238 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में श्रीलंका के सामने 447 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में श्रीलंका की टीम 208 रन पर सिमट गई। यह टेस्ट मैच श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) के करियर का आखिरी टेस्ट मैच था।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) के रूप में श्रीलंका ने 9वां विकेट गंवाया था। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने उन्हें बोल्ड किया था, लेकिन बोल्ड करते ही वह दौड़कर उनके पास गए, उनके कंधे पर हाथ रखा और साथ ही उनसे हाथ मिलाया। सिर्फ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ही नहीं कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), सभी सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) के पास गए और उन्हें बधाई थी।
Spirit of Cricket at its best as #TeamIndia congratulate Suranga Lakmal who played his last international match 🤜🤛 #SpiritOfCricket | #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/aa17CK5hqv
— BCCI (@BCCI) March 14, 2022
सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) ने श्रीलंका की ओर से 70 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। 35 साल के सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) ने श्रीलंका की ओर से 70 टेस्ट मैचों में कुल 171 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के लिए 86 वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं।
Herald