स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया अब टेस्ट सीरीज में भी श्रीलंकाई शेरों को पटखनी देने के लिए तैयार है। दोनों टीमें 4 मार्च से 30000 दर्शकों की क्षमता वाले मोहाली के पीसीए स्टेडियम (PCA Stadium) में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगी। टेस्ट सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है। इनमें स्टार आफ रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और पूर्व कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) भी शामिल हैं।

बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम मोहाली टेस्ट की तैयारी में जुटी हुई है। इस दौरान टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में दो नए चेहरे नजर आए। साईराज बहुतुले (Sairaj Bahule) और अपूर्व देसाई (Apoorva Desai) टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैदान पर मौजूद थे। साईराज बहुतुले (Sairaj Bahule) को खासतौर पर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के साथ काम करते हुए देखा
Herald