स्पोर्ट्स डेस्क. आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women's World Cup 2022) में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। भारत ने टॉस जीता और कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) और सूजी बेट्स (Suzy Bates) ने पारी का आगाज किया। मैच के तीसरे ही ओवर में सूजी बेट्स (Suzy Bates) को पवेलियन लौटना पड़ा। पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) के सटीक डायरेक्ट थ्रो के सामने सूजी बेट्स (Suzy Bates) की रफ्तार कम पड़ गई।
सूजी बेट्स (Suzy Bates) 10 गेंद पर महज पांच रनों का योगदान देकर रनआउट हुईं। झूलन गोस्वामी की गेंद पर सोफी डिवाइन ने हल्के हाथों ऑफ साइड एरिया में शॉट खेला।
सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को उम्मीद थी कि एक रन आसानी से चुराया जा सकता है। उनकी कॉल पर सूजी बेट्स भी भाग पड़ीं। पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) ने फुर्ती से गेंद उठाई और स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर गेंद दे मारी। इस तरह से सूजी बेट्स (Suzy Bates) की पारी का अंत हुआ। सोफी डिवाइन (Sophie Devine) 30 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुईं। उनका विकेट पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) के खाते में गया।
Herald