स्पोर्ट्स डेस्क। IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को लेकर इस वक्त मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। IPL 2022 का आयोजन 26 मार्च से महाराष्ट्र में शुरू होना है और इस समय टीमें मुंबई में ही ठहरी है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम भी उसी में एक हैं। लेकिन टीम को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की बस पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। बस पर जिस समय हमला हुआ, उस समय बस पार्किंग में खड़ी थी और इसके अंदर कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं था। खबरों के अनुसार, हमले को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNNS) द्वारा अंजाम दिया गया है।
Mumbai | An FIR has been registered against 5-6 unknown persons under sections 143,147,149,427 of IPC for allegedly attacking the Delhi Capital IPL team parked bus, police said pic.twitter.com/aED8Z1Hd5G
— ANI (@ANI) March 16, 2022
बता दे की इस हमले को लेकर कोलाबा पुलिस ने अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें MNNS ट्रांसपोर्ट विंग के उपाध्यक्ष प्रशांत गांधी (Prashant Gandhi) भी शामिल है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 147, 149, 427 के तहत अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज की है। हमले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम की लक्ज़री बस का शीशा टूट गया है।
बस पार्किंग में खड़ी थी और टीम को अभ्यास स्थल तक ले जाने के लिए तैयार थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MNNS कार्यकर्ता शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका कहना है कि बाहर की बसों को किराए पर लिया जा रहा है, इससे यहां के लोकल नागरिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। हमले के बाद पुलिस ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के होटल और उसके आस पास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Herald