स्पोर्ट्स डेस्क। IPL का चौथा मैच काफी रोमांचक था। गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) ने आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जायन्ट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। इस दौरान स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्नी नताशा स्टैनकोविक (Natasha Stankovic) भी मौजूद थीं। नताशा पूरे मैच के दौरान पति की टीम गुजरात टाइटन्स को चीयर करती दिखीं। इस दौरान जब डेविड मिलर 21 गेंद पर 30 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए तो नताशा स्टैनकोविक (Natasha Stankovic) के चेहरे पर गुस्सा और निराशा साफ झलक रही थी।

नताशा स्टैनकोविक (Natasha Stankovic) के रिऐक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। इस मैच में हार्दिक जहां गुजरात टाइटन्स की अगुवाई कर रहे थे, वहीं उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) लखनऊ सुपर जायन्ट्स की ओर से खेल रहे थे। क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने जब हार्दिक का विकेट अपने नाम किया, तब नताशा स्टैनकोविक (Natasha Stankovic) के चेहरे पर कोई भाव ही नहीं था। दरअसल मिलर जिस तरह से खेल रहे थे, लग रहा था कि टीम को जीत तक पहुंचाकर ही लौटेंगे, लेकिन 17.3 ओवर में वह आउट हो गए। हालांकि राहुल तेवतिया और अभिनव मनोहर ने मिलकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया।
आईपीएल में यह पहला मौका है, जब हार्दिक और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल रहे हैं। पिछले सीजन तक दोनों ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। दोनों को मुंबई इंडियंस ने इस बार रिटेन नहीं किया। हार्दिक को गुजरात टाइटन्स ने जबकि क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने अपनी टीम में शामिल किया। यह दोनों फ्रेंचाइजी टीमें पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रही हैं।
Herald