Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022 LSG vs CSK Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देखें सकेंगे चेन्नई और लखनऊ का मैच लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Chennai Super Kings Vs Lucknow Super Giants) की टीमें गुरुवार को IPL के 7वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और चेन्‍नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच गुरुवार को मुकाबला रोमांचक होने जा रहा है। एक तो ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर रन बरसते हैं, जबकि रिकॉर्ड कुछ ऐसा कहते हैं कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों का इस मैच में चलना तो बनता है।
LSG vs CSK
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Chennai Super Kings Vs Lucknow Super Giants) के बीच आईपीएल 2022 मैच का लाइव कवरेज कहां और कैसे देखें?
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Chennai Super Kings Vs Lucknow Super Giants) के बीच आईपीएल 2022 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों - स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर देखना चाहते हैं तो इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप हॉटस्टार की वेबसाइट मैच को लाइव देख पाएंगे।


Herald