स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) उससे पहले ही अपने नए कप्तान का ऐलान करने वाली है। RCB के कप्तान बनने की रेस में इस बार ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) शामिल हैं। लेकिन फ्रेंचाइजी ने फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) को टीम का नया कप्तान बनाने का फैसला लिया है।

जानकारी के लिए बता दे की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) अब 12 मार्च को इसकी आधिकारिक घोषणा करने वाली है। समझा जा रहा है कि टीम इसी दिन अपनी जर्सी भी लॉन्च करेगी। सूत्रों के हवाले से बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान की घोषणा 12 मार्च को कर दी जाएगी। सूत्रों ने कहा कि उस दिन आपको पता चलेगा कि कप्तान कौन है। यह एक मुश्किल विकल्प था, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने कप्तान की घोषण करेगी। इसी दौरान टीम अपनी जर्सी भी लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) IPL 2022 में पहले तीन मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सभी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों को 5 अप्रैल तक IPL में खेलने पर रोक लगा दी है। ऐसे में सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 6 अप्रैल से आईपीएल 2022 में हिस्सा लेंगे।
Herald