स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने IPL से संन्यास की घोषणा कर दी थी। IPL 2021 के बाद ही उन्होंने इस बात का फैसला कर लिया था कि वे अब इस लीग का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, अब एक बार फिर से वे IPL में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार वे एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम का हिस्सा होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) में फिर से अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है। RCB को एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के रूप में एक मेंटर मिल सकता है। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी जल्द इस बात का ऐलान करेगी कि एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) आईपीएल 2022 में RCB के मेंटर होंगे। एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) काफी समय से RCB के साथ रहे हैं।
बता दें कि एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने 3 सीजन दिल्ली की टीम के लिए आईपीएल खेला था और इसके बाद वे 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ जुड़ गए थे। इसके बाद वे 2021 तक टीम के साथ एक क्रिकेटर के तौर पर खेले। व एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) IPL के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार हैं। आईपीएल के 184 मैचों में 3 शतक और 40 अर्धशतकों के साथ उन्होंने 5162 रन 151 से ज्यादा के स्ट्राइकरेट से बनाए हैं।
Herald