स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 का 6ठां मुकाबला फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच को RCB ने 3 विकेट से अपने नाम कर सीजन 15 में पहली जीत दर्ज की। केकेआर (KKR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी (RCB) के सामने 129 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने 4 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। मैच के दौरान एक हास्यास्पद घटना देखने को मिली। एक रन चुराने के प्रयास में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और हर्षल पटेल (Harshal Patel) के तालमेल में गड़बड़ हुई और दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए।
#DK survives! pic.twitter.com/QmgA2ttvdR
— Sports Hustle (@SportsHustle3) March 30, 2022
हालांकि इससे RCB को कोई नुकसान नहीं हुआ और फील्डर के गलत थ्रो के कारण दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) अपने विकेट को बचा पाए। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह घटना मैच के अंतिम पलों की है। RCB की पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ऑफ साइड में शॉट खेलकर एक रन लेना चाहते थे। रन चुराने के लिए उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े हर्षल पटेल (Harshal Patel) को कॉल भी दी, मगर अगले ही पल उन्हें अहसास हुआ कि गेंद फील्डर के पास है और यह रन चुराना भारी पड़ सकता है।
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने हर्षल पटेल (Harshal Patel) को रन लेने से इनकार किया मगर तब तक देर हो गई थी। हर्षल पटेल आधा रास्ता तय कर चुके थे। ऐसे में दोनों ही बल्लेबाज एक ही छोर की तरफ भागे। आप इस VIDEO में देख सकेंगे की ऑफ साइड में खड़े उस फील्डर ने सीधा थ्रो विकेट पर मारना चाहा मगर वह चूक गए और कार्तिक को दूसरे छोर पर पहुंचने का समय मिल गया। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने तुरंत बॉलर्स एंड की ओर दौड़ लगाई और एक रन पूरा किया। अगर फील्डर यह थ्रो सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड पर फेकता तो मैच पलट सकता था।
Herald