स्पोर्ट्स डेस्क. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पछाड़कर IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का तमगा हासिल कर लिया है। ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने इस उपलब्धि को लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ आईपीएल 2022 के सातवें मैच में हासिल किया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की चैंपियन ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने जैसे ही लखनऊ की टीम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को अपना शिकार बनाया, वैसे ही वे IPL के सबसे सफल गेंदबाज बन गए। IPL के इतिहास में अब ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) के विकेटों की संख्या 171 हो गई है, जबकि उनसे पहले सबसे ज्यादा IPL में विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) के नाम था, जिन्होंने कुल 170 विकेट इस टी20 लीग में अपने नाम किए थे।
ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने 153 मैचों में 171 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि लसिथ लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने सिर्फ 122 मैचों में ये कमाल किया था। वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमित मिश्रा (Amit Mishra) का नाम है, जिन्होंने 166 विकेट IPL के इतिहास में चटकाए हैं, लेकिन वे इस बार IPL का हिस्सा नहीं हैं।
Herald