Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: जेसन रॉय की जगह यह दिग्गज खिलाड़ी गुजरात टीम में हुए शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क. गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) ने IPL 2022 के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) के रिप्लेसमेंट के रूप में रहमानुल्ला गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को साइन किया है। जेसन रॉय (Jason Roy) ने निजी कारणों से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।
 
50 लाख रुपये के अपने बेस प्राइस पर गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) में शामिल होने वाले रहमानुल्ला गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) फ्रैंचाइजी के लिए राशिद खान (Rashid Khan) और नूर अहमद (Noor Ahmed) के साथ तीसरे अफगानिस्तान क्रिकेटर होंगे। इस साल IPL में पदार्पण करने जा रही गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) का सामना 28 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) से होगा।
विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 9 वनडे इंटरनेशनल और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। रहमानुल्ला गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) कई लीग भी खेल चुके हैं और उन स्ट्राइकरेट और औसत भी इस प्रारूप में शानदार है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3 अर्धशतकों और 138 के करीब स्ट्राइक रेट की मदद से उनके नाम पर 534 रन हैं।


Herald