Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL Media Rights की बेस प्राइस होगी इतने करोड़ रुपये, BCCI ने तैयार किए हैं ये 4 प्लान

स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI ने IPL के मीडिया राइट्स के लिए 33,000 करोड़ रुपये (सटीक रूप से 32,890 करोड़ रुपये) का कंबाइंड बेस प्राइस निर्धारित किया है। BCCI ने IPL 2023 से 2027 तक के पांच साल के मीडिया राइट्स के लिए चार बंडल तैयार किए हैं। बोर्ड ने आगे भी मैचों की संख्या बढ़ाने का विकल्प रखा है। इस बार कंबाइंड बोली नहीं लगाई जाएगी, जैसा कि स्टार स्पोर्ट्स ने 2018 से 2022 तक के मीडिया राइट्स खरीदे थे। क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 मार्च को जारी आईटीटी के अनुसार आपको बता दे की बंडल ए भारत उपमहाद्वीप के टेलीविजन अधिकारों के लिए है और इस श्रेणी में बेस प्राइस 49 करोड़ रुपये प्रति मैच है। कुल मिलाकर कर देखा जाए तो यह पांच साल के लिए 18,130 करोड़ रुपये बेस प्राइस होगी। 
BCCI
 ई-ऑक्शन में ये शुरुआती प्वाइंट होगा। बंडल बी डिजिटल राइट्स के लिए है और यहां बेस प्राइस 33 करोड़ रुपये प्रति गेम है। पांच साल के लिए आईपीएल के डिजिटल मीडिया राइट्स की बेस प्राइस 12,210 करोड़ रुपये है। जानकारी के लिए बता दे की इस बार बहुचर्चित विशेष पैकेज बंडल सी है, जिसमें 18 गेम शामिल हैं और इस बंडल में 16 करोड़ रुपये प्रति मैच बेस प्राइस होगी। हर सीजन में 74 मैच होने हैं तो इस तरह पांच साल के हिसाब से इस बंडल की बेस प्राइस 1440 करोड़ रुपये है। 18 अलग मैचों में शुरुआती मैच, चार प्ले-ऑफ और डबल हेडर के रात के मैच शामिल हैं। यह बंडल केवल OTT प्लेयर्स के लिए है और इस बंडल को केवल एक ही कंपनी खरीद सकती है।
चौथा और अंतिम बंडल वर्ल्ड राइट्स के लिए है, जिसमें बेस प्राइस 3 करोड़ रुपये प्रति मैच है। पांच साल के लिए आरक्षित मूल्य का संयुक्त मूल्य 1110 करोड़ रुपये होता है। बता दे की इस तरह इसके ऑक्शन में जीतने वाली ब्रॉडकास्टिंग कंपनी भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर टेलीविजन और डिजिटल दोनों राइट्स रखेगी। इस तरह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को कम से 33 हजार करोड़ रुपये की इनकम होने वाली है।


Herald