स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 और टेस्ट सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा नहीं है। केएल राहुल (KL Rahul) सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जिन्हें फैंस बहुत प्यार देते है. केएल राहुल (KL Rahul) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की और दावा किया कि उन्होंने चांद पर तस्वीर खींची है। केएल राहुल (KL Rahul) की तस्वीर एडिट की हुई नजर आ रही है। हालांकि राहुल की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर 7 लाख के लगभग लाइक्स मिल चुके हैं।
केएल राहुल (KL Rahul) ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''चांद पे है अपुन''। ये डायलॉग मशहूर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 का है। हालांकि केएल राहुल (KL Rahul) की पोस्ट पर उनके करीबियों ने जमकर मजे लिए। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने मजाक करते हुए लिखा, "बॉबी, क्या आप ऐप्पल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं?"
केएल राहुल (KL Rahul) 26 मार्च से शुरू होने वाले IPL के 15वें सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है. लखनऊ ने पहले ही भारत के करिश्माई बल्लेबाज लोकेश राहुल, लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को रिटेन किया था
Herald