Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अख्तर ने किया बड़ा दावा, IPL में इतने करोड़ रुपये होगी बाबर आजम की कीमत

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को लेकर बड़ा दावा किया है। शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का मानना है कि IPL में नंबर एक वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) की कीमत 15-20 करोड़ है। आईपीएल का 15वां सीजन इस समय चल रहा है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाड़ियों के अलावा सभी प्रमुख देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, आईपीएल के पहले कुछ सीजन में पाकिस्तान के खिलाड़ी खेल चुके हैं। 
Babar
आपकी जानकारी के लिए बता दे की शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) वर्तमान में आईपीएल के लिए स्पोर्ट्स कीड़ा के साथ जुड़ा हुए हैं और पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ मैच के प्रिव्यु और रिव्यू करते हैं। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने इस पर अपना विचार व्यक्त किया कि आईपीएल में बाबर आजम (Babar Azam)bको विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ खेलते देखना कितना बड़ा पल होगा। अख्तर ने कहा, "आईपीएल में एक दिन बाबर आजम (Babar Azam) और विराट कोहली (Virat Kohli) को एक साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखना बहुत अच्छा होगा।
Babar
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा, "वह कितना रोमांचक क्षण होगा, जब IPL नीलामी में बाबर आजम (Babar Azam) को 15-20 करोड़ रुपये में खरीदा जाएगा और वे पाकिस्तान के सबसे महंगा खिलाड़ी हो सकते हैं।" बता दें कि आईपीएल 2008 में एकमात्र बार पाकिस्तान के खिलाड़ी खेले थे। पाकिस्तान के कुल 11 खिलाड़ी आईपीएल के अलग-अलग टीमों का हिस्सा थे। उस समय शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) पाकिस्तान के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उनको डेक्कन चार्जेस ने 2.71 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, अजहर महमूद आईपीएल में 3 सीजन खेले थे, क्योंकि बाद में उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट था। वहीं, 2008 में शोएब अख्तर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। 


Herald