स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने दावा किया है कि अगर वह एक खिलाड़ी के रूप में IPL की नीलामी का हिस्सा होते तो उन्हें एक मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिलता। विशेष रूप से सबसे छोटे प्रारूप में हमेशा मल्टी डायमेंशनल खिलाड़ियों और ऑलराउंडर खिलाड़ियों की मांग ज्यादा होती है और रवि शास्त्री (Ravi Shastri) निश्चित रूप से इस वजह से बड़ी धनराशि IPL में प्राप्त करते। भारत के लिए खेलने वाले बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक रवि शास्त्री (Ravi Shastri) अपने खेल के दिनों में क्रिकेट की तेजतर्रार शैली के लिए काफी लोकप्रिय थे।

हाल ही में जब उनसे नीलामी में एक खिलाड़ी के रूप में मिलने वाले पैसे के बारे में पूछा गया तो शास्त्री ने दावा किया कि वह आराम से 15 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में होते और एक फ्रेंचाइजी के कप्तान भी होते। शास्त्री ने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, “आराम से 15 करोड़ ब्रैकेट में। आराम से! और टीम का कप्तान भी। इसमें कोई सवाल ही नहीं। यह ज्यादा दिमाग की जरूरत नहीं है।” यह एक ज्ञात तथ्य है कि आईपीएल नीलामी ने कई क्रिकेटरों के जीवन को बदला है। युवराज सिंह (Yuvraj Singh), रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya)और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जैसे कई भारतीय ऑलराउंडरों ने ऑक्शन में मोटी रकम हासिल की है।
रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की बात करें तो वह एक आक्रामक बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे। मुंबई के रहने वाले रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने बड़ौदा के तिलक राज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में बॉम्बे (अब मुंबई) के लिए खेलते हुए एक ओवर में छह छक्के मारे थे। कुल मिलाकर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 80 टेस्ट और 150 एकदिवसीय मैच भारतीय टीम के लिए खेले हैं, जिसमें दोनों प्रारूपों में क्रमशः 3830 और 3108 रन उन्होंने बनाए। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 280 विकेट भी दर्ज हैं।
Herald