स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न (Shane Warne) का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. शेन वॉर्न (Shane Warne) थाईलैंड में थे और वहां पर ही उन्हें हार्ट अटैक आया. इतने बड़े दिग्गज का यूं अचानक चले जाना हर किसी को हैरान कर गया. ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शेन वॉर्न (Shane Warne) ने 1992 से 2007 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला और इस दौरान उन्होंने टीम को अपने दम पर कई मैच भी जिताए।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज शेन वॉर्न (Shane Warne) ने बतौर कप्तान IPL का खिताब भी अपने नाम किया था। आईपीएल के पहले सीजन में उन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को IPL की पहली चैंपियन टीम बनाया था।
आपको बता दे की दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुकी IPL के पहले सीजन में शेन वॉर्न (Shane Warne) ने अपने दम पर टीम को जीत दिलाई थी। शेन वॉर्न (Shane Warne) के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम को अपने शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा था। कागज पर टीम इतनी कमजोर थी कि सीजन के शुरू होने से पहले ही लगभग सभी ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को IPL 2008 की सबसे फिसड्डी टीम घोषित कर दिया था। शेन वॉर्न (Shane Warne) की टीम ने हार नहीं मानी और लीग में बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटाते हुए खिताब जीतने तक का सफर तय किया
Herald