Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का खास ट्रिब्यूट, MCG में होगा शेन वॉर्न के नाम का स्टैंड

स्पोर्ट्स डेस्क. स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का निधन हो गया है। शुक्रवार को थाईलैंड में हार्ट अटैक पड़ने से इस महान क्रिकेटर का निधन हुआ। शेन वॉर्न (Shane Warne) के निधन से पूरा क्रिकेट सकते में है। 
Shen
 शेन वॉर्न (Shane Warne) को ट्रिब्यूट देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के द ग्रेट साउदर्न स्टैंड का नाम अब एसके वॉर्न स्टैंड होगा। 52 वर्ष के शेन वॉर्न (Shane Warne) ने शुक्रवार की सुबह की ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य क्रिकेटर रॉड मार्श (Rod Marsh) के निधन पर शोक जताया था। उस समय उन्होंने खुद भी यह कल्पना नहीं की होगी कि रात तक वह खुद ही इस दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। 
आपकी जानकारी के लिए बता दे की शेन वॉर्न (Shane Warne) का निधन थाईलैंड के समुई में हुआ। इसको लेकर जारी बयान में कहा गया, 'शेन वॉर्न (Shane Warne) अपने विला में बेहोश पाए गए। मेडिकल स्टाफ की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।बयान में कहा गया, 'उनके परिवार ने इस मौके पर निजता बनाए रखने की अपील की है। समय आने पर आगे ब्यौरा दिया जाएगा।


Herald