Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Netherland के खिलाफ New Zealand XI के लिये दो मैच खेलेंगे Taylor, कोचिग स्टाफ से जुड़े वाटलिग

आकलैंड। अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर अगले सप्ताह नेपियर में न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ मैच खेलेंगे जिसके बाद वह अपनी आखिरी श्रृंखला खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेंगे । पॉल वाइसमैन मुख्य कोच होंगे जबकि आकलैंड के तेज गेंदबाजी कोच अजहर अब्बास और न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बी जे वाटलिग उनकी मदद करेंगे ।

वाटलिग एनडी कोचिग नेटवर्क में काम कर रहे थे और इस सत्र में एनडी ए टीम के मुख्य कोच थे । टेलर 19 मार्च को डच टीम के खिलाफ दूसरा एक दिवसीय अभ्यास मैच और 21 मार्च को एक टी20  मैच खेलेंगे ।

उन्होंने कहा ,'' मैं नेपियर में अपने पसंदीदा मैदानों में से एक पर खेलने को बेताब हूं । वनडे श्रृंखला से पहले यह अच्छा अभ्यास होगा । युवा खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिग रूम साझा करना रोमांचक होगा जिन्हें मैं कुछ सलाह भी दे सकूंगा ।’’
नीदरलैंड के खिलाफ 25 मार्च को टी2० मैच के बाद 29 मार्च, दो अप्रैल और तीन अप्रैल को वनडे मैच खेले जाने हैं । 



Herald