Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAK vs AUS: झुकेगा नहीं... पाकिस्तान में जब पुष्का बन गए वॉर्नर, वायरल हुआ VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 24 साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई हुई है। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस दौरे का लुत्फ लेते हुए नजर आ रहे हैं, खासकर डेविड वॉर्नर (David Warner)। रावलपिंडी में डेविड वॉर्नर (David Warner) ने चिरपरिचित अंदाज में लोगों को एंटरटेन किया। 
ऑस्ट्रेलियाई टीम जब फील्डिंग कर रही थी, डेविड वॉर्नर (David Warner) ने बाउंड्री लाइन पर तैनात रहने के साथ-साथ पाकिस्तान फैन्स को एंटरटेन भी किया, जिसके VIDEO सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। डेविड वॉर्नर (David Warner) कभी डांस करते दिखे, तो कभी इंडियन फिल्म 'पुष्पा' का सिग्नेचर पोज 'झुकेगा नहीं...' वाला। 


 

दोनों VIDEO जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिन्हें आप इस पोस्ट मे देख सकेंगे. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में पहुंचे पाकिस्तानी फैन्स ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को चीयर कर रहे हैं, बार-बार इस दौरे पर आने के लिए शुक्रिया भी कह रहे हैं।


Herald