Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ranji Trophy: देवदत्त पडिक्कल का शानदार प्रदर्शन, जड़ा फर्स्ट क्लास का पहला शतक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने वाले बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्क्ल (Devdutt Padikkal) अब रणजी ट्रॉफी में परफॉर्म कर सबका ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। कर्नाटक की टीम से खेलते हुए देवदत्त पडिक्क्ल (Devdutt Padikkal) ने गुरुवार को पुडुच्चेरी के खिलाफ अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक ठोका। दिन के अंत तक देवदत्त पडिक्क्ल (Devdutt Padikkal) 161 रन पर नाबाद रहे। वहीं अन्य मैच में सौराष्ट्र के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने फिर निराश किया है, गोवा के खिलाफ जारी मुकाबले में वह मात्र 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Devdatt
बात कर्नाटक की बल्लेबाजी की करें तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 293 रन बना लिए हैं। क्रीज पर देवदत्त पडिक्क्ल (Devdutt Padikkal) के साथ कप्तान मनीष पांडे 21 रन बनाकर नाबाद है। आपको बता दे की पुडुच्चेरी के खिलाफटॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 19वें ओवर तक सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ (Ravikumar Samarth) (11) और करुण नायर (Karun Nair) (6) रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
 इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ ने 85 रनों की शानदार पारी खेलकर देवदत्त पडिक्क्ल (Devdutt Padikkal) का साथ दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 223 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान देवदत्त पडिक्क्ल (Devdutt Padikkal) ने 165 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। 


Herald