स्पोर्ट्स डेस्क। फाफ डु प्लेसी (Faf du Plessis) की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने बुधवार को KKR पर 3 विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2022 की प्वॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला। इस मैच के बाद फाफ डु प्लेसी (Faf du Plessis) ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की तुलना चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से कर दी। डुप्लेसी ने इस दौरान कार्तिक को डेथ ओवर में धोनी की तरह कूल भी बताया।

फाफ डु प्लेसी (Faf du Plessis) ने मैच जीतने के बाद कहा "हम इस जीत से काफ़ी ख़ुश हैं। छोटे स्कोर का पीछा करना उतना आसान भी नहीं होता है। आपको हमेशा सकारात्मक रहने की ज़रूरत होती है और आप मैच को ज़ल्दी छोड़ भी नहीं सकते हैं। उनके तेज़ गेंदबाज़ों ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की।
उन्होंने आगे कहा इस पिच पर सीम और बाउंस भी था। दो-तीन दिन पहले यहां दोनों पारियों में 200 के स्कोर बने और आज यह 120 बनाम 120 का मुक़ाबला था। अंत में हमें दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का अनुभव भी काफी काम आया। वह अंतिम ओवरों में धोनी जैसे ही कूल हैं।
Herald