Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लेन मैक्सवेल या फाफ डु प्लेसिस? RCB आज कर सकती है अपने कप्तान का ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट को शुरू होने में अब 20 दिन का भी समय नहीं रह गया है, मगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर( Royal Challengers Bangalore) ने अभी तक अपने नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। विराट कोहली (Virat Kohli) 2014 से इस टीम की अगुवाई कर रहे थे, मगर पिछले साल विराट कोहली (Virat Kohli) ने वर्कलोड मैनेज करने के चलते कप्तानी के पद से हटने का फैसला लिया था। 
Mexwell
बता दे की इस सीजन में आरसीबी (RCB) का हिस्सा एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) भी नहीं होंगे, ऐसे में नए कप्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) की चर्चा अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो RCB आज अपने नए कप्तान का ऐलान कर सकती है। 
RCB
आपकी जानकारी के लिए बता दे की IPL 2022 में इस बार दो नई टीमों को मिलाकर कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है। BCCI ने रविवार 6 मार्च को आईपीएल 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली गत विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाा है। आरसीबी अपने अभियान का आगाज पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ 27 मार्च को करेगी।


Herald