Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Sports Update: चोटिल क्रेसीकोवा ने इंडियन वेल्स से नाम वापिस लिया

इंडियन वेल्स। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी बारबोरा क्रेसीकोवा ने कोहनी की चोट के कारण बीएनपी परीबस ओपन से नाम वापिस ले लिया है ।

क्रेसीकोवा ने कहा कि वह दो सप्ताह पहले कतर में टूर्नामेंट के दौरान लगी चोट से अभी तक परेशान है । उन्होंने कहा कि दर्द कल रात से बढ गया है ।
उन्होंने कहा ,'' मैं अपने उपचार पर फोकस करके जल्दी वापसी की कोशिश करूंगी ।’’

चेक गणराज्य की यह खिलाड़ी फ्रेंच ओपन में पिछली चैम्पियन है जो 22 मई से शुरू हो रहा है । ड्रॉ में क्रेसीकोवा की जगह फ्रांस की एलिजे कोर्नेत लेंगी और कोर्नेत की जगह क्वालीफायर के किसी 'लकी लूजर’ को खेलने का मौका मिलेगा ।



Herald