स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भले इन दिनों क्रिकेट की पिच पर कम नजर आते हों, लेकिन इंस्टाग्राम पर मजेदार VIDEO पोस्ट कर वह फैन्स से जुड़े रहते हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इंस्टाग्राम पर एक VIDEO शेयर किया है, जिसमें उनके साथ नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) । दोनों सीढ़ी पर 'बाबू जी जरा धीरे चलो...' गाने पर डांस कर रहे हैं। इस VIDEO के साथ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने एक खास मैसेज भी लिखा है।
बता दे की शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इस VIDEO को पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमारे आस-पास हमारी सेवा करने वाले लोगों को अपनी लाइफ का पार्ट बनाकर उनको खुशी देकर जो आनंद मिलता है उसका मजा अलग है। पीछे से भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) भी एन्जॉय कर रहा है।'
दरअसल इस VIDEO ध्यान से अगर आप देखेंगे तो ऊपर खिड़की के पास आपको भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) भी खड़े नजर आएंगे। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो वह अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं, टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट फॉर्मेट में वह मैदान पर नहीं नजर आ रहे हैं।
Herald