Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Women Cricket Update: मिताली राज ने विश्व कप में कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ा

हैमिल्टन। भारत की एक दिवसीय कप्तान मिताली राज ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का आस्ट्रेलिया की बेलिडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया ।

39 वर्ष की मिताली अब तक विश्व कप में 24 मैचों में कप्तानी कर चुकी है जिनमें से 14 जीते , आठ हारे और एक का नतीजा नहीं निकला । क्लार्क ने 23 मैचों में कप्तानी की है ।

भारतीय कप्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की ।
मिताली और क्लार्क ही दो क्रिकेटर हैं जो दो विश्व कप से अधिक अपनी टीम की कप्तानी कर चुकी हैं ।

पिछले रविवार को मिताली छह विकेट कप खेलने वाली पहली महिला और सचिन तेंदुलकर तथा जावेद मियांदाद के बाद तीसरी क्रिकेटर बन गई थी । 



Herald