Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTC points Table: मैच ड्रॉ कराना ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को पड़ा महंगा, जानिए भारत का हाल

स्पोर्ट्स डेस्क. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) प्वॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॅा पर जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Australia and Pakistan) को घाटा हुआ है। 
हालांकि दोनों टीमें टॉप पर बनी हुई है, लेकिन उनके पीसीटी में गिरावट आई है। लेटेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल (World Test Championship points table) में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर जबकि पाकिस्तान दूसरे नंबर पर कायम है। हालांकि मैच ड्रॉ होने के बाद ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Australia Vs Pakistan) के परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स (पीसीटी) में गिराट देखने को मिली है।
 लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया अब 77.77 पीसीटी के साथ पहले जबकि पाकिस्तान 66.66 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर पर है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के 88.66 जबकि पाकिस्तान के 75.00 पीसीटी थे। वहीं, श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में पारी और 222 रनों से हराने के बाद भारत के अब 54.16 पीसीटी के साथ पांचवें नंबर पर बरकरार है


Herald