Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTC फाइनल के लिए आकाश चोपड़ा ने कर दी भविष्यवाणी, भारत-पाकिस्तान के साथ ये टीम दौड़ में

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) का दूसरा एडिशन जारी है। 1 अगस्त 2021 से शुरू हुई इस चैंपियनशिप का फाइनल 31 मार्च 2023 को खेला जाना है और सभी टीमें इस बार फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रही है। मौजूदा स्टेंडिंग पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, वहीं उनके पीछे पाकिस्तान, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और भारत टॉप 5 में है। 
Akash
ऐसे में कौन सी दो टीमें दूसरे एडिशन के फाइनल में जगह बनाएगी इसका कहना थोड़ा मुश्किल है, मगर भारतीय पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इसको लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है। जानकारी के लिए बता दे की भारत को अभी WTC के दूसरे संस्करण में श्रीलंका के बाद इंग्लैंड में एक टेस्ट खेलना है। इसके बाद टीम बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी, फिर भारत को ऑस्ट्रेलिया की चार टेस्ट की मेजबानी करनी है। 
बता दे की आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा "भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैच की सीरीज के चारो मैच जीतते हुए 100 प्रतिशत अंक अर्जित करने होंगे। आप ड्रॉ नहीं कर सकते, आपको सभी चार मैच जीतने होंगे। श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीतने की संभावना है इसके बाद हम बांग्लादेश में खेलेंगे वहां भी मुझे विश्वास है कि हम जीत सकते हैं। एक टेस्ट हमें इंग्लैंड में खेलना है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद यह आसान नहीं होने वाला है।


Herald