Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद से हारकर गुजरात ने गंवाया नंबर 1 बनने का मौका, हुआ बड़ा नुकसान

स्पोर्ट्स डेस्क. सोमवार 11 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात (SRH vs GT) के बीच सीजन का 21वां मैच खेला गया, जिसमें केन विलियमसन की कप्तानी वाली हैदराबाद ने जीत दर्ज कर ली. हैदराबाद को इस जीत से 2 पॉइंट्स मिले, लेकिन उसकी जगह में कोई बदलाव नहीं हुआ. गुजरात को हालांकि, नुकसान उठाना पड़ गया. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने IPL 2022 में अपना जबरदस्त डेब्यू किया है. लीग की दो नई टीमों में से एक गुजरात ने सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में करते हुए लगातार 3 मैच जीते थे. हालांकि, आखिर टीम को पहली बार हार का स्वाद चखना पड़ा है और वो भी एक ऐसी टीम के खिलाफ, जो पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) के निचले हिस्से में है।
कप्तान हार्दिक पंड्या की धीमी लेकिन अहम अर्धशतकीय पारी और अभिनव मनोहर की तेजी से बनाए गए 35 रनों की बदौलत टीम ने 162 रन बनाए. सोमवार को हुए इस मुकाबले में गुजरात की टीम को खराब बल्लेबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिसकी आशंका टूर्नामेंट की शुरुआत से लगाई जा रही थी. टीम का टॉप ऑर्डर खुलकर रन नहीं बना सका. गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मोहम्मद शमी और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे मुख्य तेज गेंदबाज महंगे साबित हुए, जिसने टीम से जीत हासिल करने का मौका छीन लिया और गुजरात को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
Srh
* क्या CSK का खुलेगा खाता :
पॉइंट्स टेबल के निचले हिस्से की बात करें, तो इस नतीजे के बाद भी यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी तीन पायदान पर वही तीन टीमें हैं, जो इस सीजन के पहले हफ्ते से यहां टिकी हुई हैं. हैदराबाद की टीम आठवें स्थान पर है, लेकिन उसका खाता खुल चुका है. वहीं मुंबई इंडियंस लगातार 4 हार के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स भी इतनी ही हार के साथ सबसे आखिरी हिस्से में हैं. चेन्नई सुपर किंग्स अपना पांचवां मैच मंगलवार 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी और अपना खाता खुलने की उम्मीद करेगी।
* गुजरात का नुकसान, RCB-LSG का फायदा :
सीजन के पहले तीन मैचों में जीत के साथ गुजरात के 6 पॉइंट्स थे और वह तीसरे स्थान पर थी. ऐसे में अगर ये टीम आज का मैच जीत जाती, तो उसके कुल 8 पॉइंट्स हो जाते और वह राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक टीम बन जाती. हालांकि, ऐसा हो नहीं सका और उसे उल्टा बड़ा नुकसान हो गया. हैदराबाद से हारकर टीम का नेट रनरेट 0.097 पर आ गया और ऐसे में गुजरात लुढ़ककर पांचवें स्थान पर आ गई. इसका फायदा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उठाया, जो अब क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. वहीं हैदराबाद इस जीत के बाद 4 पॉइंट्स बना चुकी है, लेकिन अभी भी आठवें स्थान पर ही है।


Herald