स्पोर्ट्स डेस्क. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी के 12वें ओवर में रियान पराग (Riyan Parag) की गेंद पर तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने छक्का लगाया, जोकि बाउंड्री के बाहर मौजूद कैमरामैन के सिर पर जाकर लगी। जिन्हें आप इस VIDEO मे देख सकेंगे.

इस अर्धशतक के साथ तिलक वर्मा (Tilak Verma)ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने 19 साल 145 दिन में ये कारनामा किया। जबकि ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 19 साल 278 दिन में 58 रन की पारी खेली थी।
तिलक वर्मा (Tilak Verma) को अश्विन ने बोल्ड आउट किया। लेकिन आउट होने से पहले तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने अश्विन के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था। तिलक वर्मा (Tilak Verma) 33 गेंदों में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए।
Herald