स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2022 (IPL 2022) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है ऑरेंज कैप की रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है. शनिवार को हुए डबल हेडर मुकाबलों के बाद इस लिस्ट में भी काफी बदलाव हुआ है. आईपीएल में अब तक 18 मैच हो चुके हैं. इस बार ऑरेंज कैप की रेस में युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के शुभमन गिल, दीपक हूडा और मुंबई के इशान किशन जैसे युवा सितारे जॉस बटलर, फाफ डु प्लेसी और केएल राहुल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. शनिवार के डबल हेडर के बाद भी हालांकि, कोई अभी बटलर से आगे नहीं निकल सका है, लेकिन फासला अब कम होता जा रहा है।

दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार 75 रनों की पारी खेली थी. वहीं दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई को मात दी, जिसमें बैंगलोर के युवा ओपनर अनुज रावत ने भी 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली. शनिवार को हुए दोनों मुकाबलों के बाद भी ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap) राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर (Jos Buttler) के सिर पर सजी हुई है. लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा स्टार शुभमन गिल अब भी उन्हें टक्कर दे रहे हैं।
* कोन होता है ऑरेंज कैप का हकदार :
ऑरेंज कैप हर बल्लेबाज के लिए सपना होती है. यह हर सीजन के अंत में उस खिलाड़ी को दी जाती है जिसने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हो. वहीं हर मैच के बाद कैप उस खिलाड़ी के सिर पर नजर आती है जो उस समय सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हो. पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ के सिर पर यह कैप सजी थी हालांकि इस साल वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
* इशान ने गवाया आगे निकलने का मौका :
दिन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कोई बड़ी पारी नहीं खेली ऐसे में ऑरेंज कैप के टॉप पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ. मुंबई के बल्लेबाज इशान किशन के पास बटलर से आगे निकलने या उनके करीब पहुंचने का मौका था. हालांकि वह ऐसा कर नहीं पाए. दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई के इशान ने केवल 26 रन बनाए. उनके अब 4 पारियों में 175 रन हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. तीन मैचों में 205 रन बनाने वाले बटलर अब भी टॉप पर बने हुए हैं, जबकि 180 रन बनाकर शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं।
Herald