स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने का असर इस सीजन में दिखने लगा है. शनिवार 9 अप्रैल को टूर्नामेंट में दो मुकाबले हुए, लेकिन इन दोनों के नतीजों के बाद भी पॉइंट्स टेबल के ऊपरी हिस्से में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और पहले स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का ही कब्जा है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपना खाता खोल लिया है, जबकि बैंगलोर ने मुंबई को हराकर सीधे तीसरे स्थान पर छलांग लगाई है. नई टीमों की एंट्री से आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन ज्यादा रोमांचक और ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गया है. पिछले सीजन तक जो टीमें लीग में फिसड्डी साबित होती थीं, वे सब फिलहाल बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) पर भी ये दिख रहा है।

अभी तक के मैचों के बाद शीर्ष 4 की स्थिति देखें, तो इसमें पिछले सीजन की फाइनलिस्ट कोलकाता लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और 6 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है. वहीं इस सीजन में एंट्री ले रही दो नई टीमें, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन भी जबरदस्त है. इन दोनों टीमों के भी 6-6 पॉइंट्स हैं और क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस सीजन में लीग स्टेज के कुल 70 मैच खेले जाएंगे और इन 70 मैचों के बाद जो टीमें पहले 4 स्थानों पर रहेंगी, वे भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी।
* क्या रहा शनिवार के मुकाबलों का असर :
शनिवार को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर सनराइजर्स हैदाराबाद से हुई. दोनों टीमें इस सीजन के अपने शुरुआती मैच हारकर सबसे नीचे थीं, लेकिन आज एक टीम का खाता खुल ही गया। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थे. बैंगलोर ने इस मुकाबले से पहले अपने तीन में से दो मैच जीते थे, जबकि मुंबई को तीनों में हार मिली थी. दोनों टीमों ने अपने इसी सिलसिले को बरकरार रखा. यानी बैंगलोर ने एक और मैच जीत लिया, जबकि मुंबई को लगातार चौथी हार मिली. बैंगलोर के अब 4 मैचों से 6 पॉइंट्स हो गए हैं और 0.294 के नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. उससे ऊपर सिर्फ गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं।
सनराइजर्स ने सुपर किंग्स की मुश्किलों को और बढ़ाते हुए एक बेहतरीन जीत दर्ज की. हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ अपना खाता खोला और 2 पॉइंट्स हासिल किए. इससे हैदराबाद की टीम आखिरी स्थान से उठकर आठवें स्थान पर आ गई, जबकि चेन्नई की टीम आखिरी स्थान पर खिसक गई।
Herald