Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभमन और लिविंगस्टन ने तूफानी पारियों से लगाई बड़ी छलांग, हासिल किये ऊंचे स्थान

आईपीएल 2022 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच रोमांचक मैच हुआ, जिसने अंत तक हर किसी को बांधे रखा. इस मैच में गुजरात ने पंजाब को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जबकि पंजाब को इस सीजन में दूसरी हार मिली. आईपीएल के हर सीजन में खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ जिस चीज के लिए रेस में शामिल होते हैं वह है ऑरेंज कैप. यह कैप हर सीजन के अंत में उस खिलाड़ी को दी जाती है जिसने सबसे ज्यादा रन जुटाए हों. वहीं लीग के बीच में भी इस कैप के हकदार बदलते रहते हैं. लीग के मैच दर मैच अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को यह कैप मिलती है. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आखिर में जिसके बल्ले से सबसे अधिक रन निकले होते हैं. उसे ऑरेंज कैप अवॉर्ड के तौर पर दी जाती है।
Gill
वहीं इस मैच में दोनों टीमों से एक-एक बेहतरीन पारी देखने को मिली, जिसके चलते ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap) की रेस और दिलचस्प हो गई है. लगातार दूसरे मैच में शतक के करीब आकर चूकने वाले गुजरात के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं लगातार दूसरा अर्धशतक ठोकने वाले पंजाब के लियम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) भी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
* छक्के लगाने के मामले में कौन है आगे :
जॉस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में तो सबसे आगे हैं ही, सबसे ज्यादा छक्के लगाने की रेस में भी शामिल हैं. राजस्थान के दिग्गज बल्लेबाज ने तीन मैचों में 14 छक्के लगाए हैं. आंद्रे रसेल इस रेस में उनके पीछे पड़े हुए हैं. उन्होंने तीन मैचों में 12 छक्के लगाए हैं. वहीं अब लियम लिविंगस्टन भी 12 छक्के लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
* ऑरेंज कैप की रेस में कौन है आगे :
शुक्रवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में गिल और लिविंगस्टन ने बड़ी बड़ी पारियां खेलीं, लेकिन अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जॉस बटलर ही बरकरार हैं. उनके नाम 3 पारियों में 205 रन हैं. हालांकि, गिल अब उन्हें चुनौती देने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. पंजाब के खिलाफ 96 रनों की जबरदस्त पारी खेलने के बाद गिल के 3 पारियों में 180 रन हो गए हैं और वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं. वहीं पंजाब के लियम लिविंगस्टन ने एक और तूफानी अर्धशतक ठोका और 64 रन बनाए, जिसके बाद उनके 162 रन हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं।


Herald