Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्विंटन डिकॉक ने टीम के लिए खेली मैच जिताऊ पारी, दिल्ली के गेंदबाजो को धोया

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर लगातार तीसरी जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 149 रन बनाए और लखनऊ ने दो गेंदे रहते हुए इस लक्ष्य को हासिल किया. उनकी इस जीत में क्विंटन डिकॉक की तूफानी पारी का अहम रोल रहा। क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने उतरे और तूफानी अंदाज में शुरुआत की. शुरुआती पांच ओवर में उन्होंने 20 गेंदे खेलकर 35 रन बना लिए थे. एनरिक नॉर्खिया के ओवर में उन्होंने एक छक्के और तीन चौकों की मदद 19 रन बनाए थे. विकेट गिरने के बाद उन्होंने पारी को संभाला 11वें में जाकर अर्धशतक पूरा किया।
Quinton de Kock
डिकॉक ने इस मैच में महज 52 गेंदों में 80 रन बनाए जिसमें नौ चौके और दो छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153. 85 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर लखनऊ को अहम शुरुआत मिली थी। डिकॉक कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए जिसका ज्यादा बड़ा श्रेय सरफराज खान को जाता है. डिकॉक ने गेंदो को कवर्स के ऊपर से खेला. सरफराज खान ने आगे की ओर डाइव करते हुए कैच लिया और डिकॉक की पारी का अंत किया।


Herald