Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तेवतिया का तोड़ नहीं ढूंढ पाई पंजाब, सिर्फ टीम बदली तेवर नही, धोनी वाला रिकॉर्ड हुआ रिपट

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल (IPL 2022) के इतिहास में जब-जब शानदार मुकाबलों की चर्चा होगी, ऐसे धुरंधर खिलाड़ी, जिन्होंने न सिर्फ आईपीएल, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कुछ ही गेंदों में मैच का रुख पलटकर दिखाया है. आईपीएल में अपनी-अफनी फ्रेंचाइजी के लिए इन्होंने कई दफा ये कमाल किया है. इन दिग्गजों की सूची में अब एक ऐसा नाम भी जुड़ गया है, जब भी बेहतरीन फिनिशरों पर बात होगी, तो इसमें एमएस धोनी (MS Dhoni), एबी डिविलियर्स, कायरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल जैसे दिग्गजों के नाम लिए जाएंगे. जिसे 2020 तक कम ही लोग जानते थे. जो धोनी, एबीडी, पोलार्ड या पंड्या या रसेल जितना मशहूर नहीं है और न ही इनके बराबर मुकाबले खेले हैं, लेकिन अब उसकी भी एक अपनी खास पहचान है. नाम है राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia)।
* फिर दोहराई डेढ़ साल पुरानी कहानी :
Tewtiya
खास बात ये है कि तेवतिया ने शारजाह की उस पारी के कुछ खास पहलुओं को इस बार भी दोहराया. तेवतिया ने डेढ़ साल पहले जब छक्कों की बौछार करते हुए अर्धशतक ठोका था और राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई थी, तो उनके सामने पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) ही थी. इस बार भी पंजाब किंग्स से ही उनका पाला पड़ा और फिर से उन्होंने इस टीम का दिल और उम्मीदें तोड़ दीं. संयोग यहीं खत्म नहीं होता. शारजाह में तेवतिया के तूफान का शिकार हुए थे वेस्टइंडीज के गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल और इस बार भी वेस्टइंडीज के ही ओडियन स्मिथ को तेवतिया ने बाउंड्री के पार पहुंचाकर खेल खत्म कर दिया।
* धोनी वाला रिकॉर्ड दोहरा गए तेवतिया :
वह पिछले साल राजस्थान का हिस्सा थे और इसी साल नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा था. तेवतिया ने डेढ़ साल में टीम भले ही बदली हो, लेकिन उनके तेवर नहीं. शुक्रवार को पंजाब के खिलाफ तेवतिया ने आखिरी ओवर में क्रीज पर कदम रखा और टीम को चाहिए थे 2 गेंदों में 12 रन. इस बल्लेबाज ने बिना किसी घबराहट के लगातार दो छक्के लॉन्ग ऑन और डीप मिडविकेट बाउंड्री पर ठोककर अपने आईपीएल के शानदार किस्सों में एक और पन्ना जोड़ लिया. तेवतिया ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जो इससे पहले आईपीएल में सिर्फ धोनी कर सके थे।


Herald