Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नंबर वन पर अभी भी उमेश यादव का कब्जा, पंजाब-गुजरात के गेंदबाजों ने गंवाया मौका

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 में रोमांचक मुकाबले लगातार जारी हैं और इस कड़ी में सबसे रोमांचक मुकाबला शुक्रवार 8 अप्रैल को देखने को मिला, जिसमें गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर पंजाब किंग्स (GT beats PBKS) को 6 विकेट से हरा दिया। पर्पल कैप की रेस हर साल काफी दिलचस्प रहती है. इस खास कैप हर गेंदबाज का सपना होता है. अपनी टीम को जीत दिलाने के अलावा गेंदबाजों की नजर इस खास अवॉर्ड पर भी होती है. हर मैच के बाद जो गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में पहले नंबर पर होता है उसे इसका हकदार माना जाता है. इस साल 8 की जगह 10 टीमें लीग में हिस्सा ले रही हैं ऐसे में पर्पल कैप की रेस और भी मुश्किल और रोमांचक हो चुकी है।
Umesh
इस मैच के नतीजे ने जहां एक तरफ पॉइंट्स टेबल में बड़ा असर डाला, तो वहीं गेंदबाजों के कम्पटीशन में ज्यादा फर्क इससे नहीं पड़ा. गेंदबाजों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने की होड़ में इन दोनों टीमों का कोई भी खिलाड़ी आगे नहीं निकल पाया है. सबसे ज्यादा विकेटों के लिए मिलने वाली पर्पल कैप (IPL Purple Cap) पर अभी भी कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) का कब्जा है, जबकि दूसरे स्थान और तीसरे स्थान पर कई गेंदबाज बराबर विकेट हासिल कर चुके हैं।
* पंजाब-गुजरात वालों ने गंवाया मौका :
पंजाब और गुजरात की टक्कर में कुछ ऐसे गेंदबाज थे, जिनके पास उमेश यादव के करीब जाने का अच्छा मौका था. खास तौर पर पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर राहुल चाहर, जो इस मैच से पहले 6 विकेट लेकर चौथे स्थान पर थे. हालांकि, गुजरात के खिलाफ उन पर काफी रन भी पड़े और सिर्फ 1 विकेट उन्हें मिला, जिसके बाद उनके 7 विकेट हो गए हैं. इश मामले में वह युजवेंद्र चहल और आवेश खान की बराबरी पर आ गए हैं. वहीं मैच में सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने वाले गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान के अभी सिर्फ 5 विकेट ही हुए हैं. उनसे आगे गुजरात के ही मोहम्मद शमी हैं, जिनके 6 विकेट हो गए हैं।
* पर्पल कैप की रेस में कौन है आगे :
शुक्रवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले के बाद भी पर्पल कैप की रेस में कोलकाता नाइट राइडर्स के उमेश यादव सबसे आगे थे जिन्होंने लंबे समय से इस कैप पर कब्जा जमाया हुआ है. उमेश के इस वक्त 4 मैचों में सबसे ज्यादा 9 विकेट हैं. वह पिछले एक हफ्ते से ही इस रेस में बाकी सभी गेंदबाजों से आगे निकले हुए हैं और कोई उन्हें पीछे नहीं छोड़ पाया है।


Herald