स्पोर्ट्स डेस्क। वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने IPL 2021 के दूसरे लेग में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से खेलना शुरू किया और कम ही समय में अपने खेल से धमाल मचा डाला। एक साल से कम के समय में वह टीम इंडिया की ओर से वनडे और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके हैं। वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) वैसे तो सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन उन्होंने जैसे ही तेलुगु एक्ट्रेस प्रियंका जवालकर (Priyanka Jawalkar) की एक पोस्ट पर कमेंट किया, यह कमेंट वायरल हो गया।

प्रियंका जवालकर (Priyanka Jawalkar) की पोस्ट पर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) का कमेंट आया, तो तेलुगु एक्ट्रेस ने जवाब भी दिया। फिर क्या था, फैन्स इस चैट के मजे लेने लगे। कुछ फैन्स ने तो यहां तक लिखा कि लगता है दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। प्रियंका जवालकर (Priyanka Jawalkar) ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की, जिस पर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने कमेंट में लिख दिया Cute!
फिर क्या था प्रियंका जवालकर (Priyanka Jawalkar) ने ज्यादा देरी किए बिना इस कमेंट पर जवाब में लिखा, 'कौन? तुम?' वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) के कमेंट को 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस कमेंट पर करीब 2000 लोग कमेंट कर चुके हैं। प्रियंका जवालकर (Priyanka Jawalkar) ने 2017 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अभी तक वह चार तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका जवालकर (Priyanka Jawalkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
Herald