Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DC vs LSG, IPL 2022: आज हो सकती है लखनऊ-दिल्ली की प्लेइंग-11?

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 15वें सीजन का 15वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच होगा। यह मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जहां एक तरफ LSG 3 में से 2 मुकाबले जीत चुकी है, वहीं DC 2 में से 1 मैच जीत आज मैदान में उतरेगी। इंडिया के भविष्य के दो कप्तानों ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और केएल राहुल (KL Rahul) के बीच जंग होगी. दिलचस्प बात है कि दोनों ही विकेटकीपर कप्तान हैं और उन्हें महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है.
Dc
ये हो सकती है दोनों टीम की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants): केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, अंकित राजपूत, रवि बिश्नोई और आवेश खान.
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals): डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान/यश धुल/मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया और मुस्ताफिजुर रहमान


Herald