Happy Birthday Rohit Sharmaकोच की एक सलाह से बदली ज़िंदगी, गेंदबाज की जगह बने बल्ले
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार (30 अप्रैल) को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिटमैन रोहित के लिए यह जन्मदिन खुशियों के लिहाज से मिलाजुला रहा है। खुशी की बात यह है कि वह टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर अपना पहला जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि यह निराशाजनक है कि आईपीएल में उनकी अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है।
मुंबई की टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं और सभी में उसे हार मिली है. रोहित ने अपनी ही कप्तानी में मुंबई की टीम को सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का विजेता बनाया है, लेकिन इस बार उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। अब प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हैं। वैसे ये बातें तो सभी जानते हैं, लेकिन रोहित के करियर से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य हैं, जो बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल, जब रोहित शर्मा ने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो वह गेंदबाज बनना चाहते थे। रोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक ऑफ स्पिनर के रूप में की थी। उस समय रोहित शर्मा 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते थे। तब रोहित के कोच दिनेश लाड थे और उन्होंने ही रोहित की बल्लेबाजी पर ध्यान दिया और उन्हें इस पर ध्यान देने को भी कहा।
रोहित ने अपने गुरु की बात मानी और नेट्स में जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इसके बाद दिनेश लाड ने भी रोहित को पारी की शुरुआत दिलाई। उनका फॉर्मूला पहले ही मैच में सफल रहा, जब रोहित ने पहली बार ओपनिंग करते हुए शतक बनाया। जो व्यक्ति गेंदबाज बनना चाहता था, वह अब बल्लेबाज बनकर दुनिया भर के अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की कमर तोड़ते नजर आ रहा है। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो रिकॉर्ड बनाए हैं, वे सभी फैंस जानते हैं।
वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित इकलौते बल्लेबाज:-
बता दें कि वनडे क्रिकेट में अब तक सिर्फ 6 खिलाड़ी ही दोहरा शतक लगा पाए हैं। इनमें रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीन बार यह कारनामा किया है। उन्होंने वनडे में नाबाद 264, 209 और 208 रन बनाए हैं। रोहित के अलावा भारत के सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने भी दोहरा शतक बनाया है। अन्य खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के फखर जमान ने यह उपलब्धि हासिल की है.
रोहित ने कुल 41 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं:-
रोहित शर्मा ने अब तक 45 टेस्ट, 230 वनडे और 125 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 9283 रन, टेस्ट में 3137 रन और टी20 इंटरनेशनल में 3313 रन बनाए हैं। रोहित अब तक 41 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 8 शतक, वनडे में 29 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4 शतक बनाए हैं। रोहित ने आईपीएल में 221 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक के साथ 5764 रन बनाए हैं।
बाज और हिटमैन के नाम से हुए मशहूर
Herald