नामधारी इलेवन, साई अकादमी और आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी ने बुधवार को यहां दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के पहले दिन अपने प्रतिद्वंद्वियों पर भारी जीत दर्ज की।
पूल सी में नामधारी इलेवन ने दिन के पहले मैच में जय भारत हॉकी अकादमी को 12-1 से जबकि सेल हॉकी अकादमी ने दूसरे मैच में घुमनहेरा रिसर अकादमी को 4-1 से हराया।
पूल जी के मुकाबलों में साई अकादमी ने हनुमानगढ़ की मालवा हॉकी अकादमी को 18-2 से जबकि आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी ने हुबली हॉकी अकादमी को 19-0 से हराया। दिन के अंतिम दो मुकाबलों में नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने भाई भेलो हॉकी अकादमी भगता को 10-0 से हराया, जबकि वाडीपट्टी राजा हॉकी अकादमी ने पूल एच में बरार हॉकी अकादमी अमरावती को 2-0 से हराया।
Herald