स्पोर्ट्स डेस्क। IPL में खिलाड़ियों के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना काफी मुश्किल होता है. ये एक ऐसी लीग है जहां प्लेयर्स एक मैच में ही हीरो से विलेन बन जाते हैं. सीजन 15 का 8वां मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया. इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जिसने एक खिलाड़ी को हीरो से विलेन बना दिया है. जानकारी के लिए बता दे की इस घातक खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में विस्फोटक पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था, लेकिन अगले ही मैच में ये खिलाड़ी टीम के लिए विलेन साबित हुआ.

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इस सीजन में जीत के साथ शुरुआत की थी. सीजन के पहले मैच में डेब्यू करने वाले ऑडिन स्मिथ (odean smith) ने महज 8 गेंद में नाबाद 25 रनों की पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया था और टीम की जीत के हीरो बने थे. इस दौरान ऑडिन स्मिथ (odean smith) का स्ट्राइक रेट 312 का रहा, एक चौका जमाया और 3 छक्के जड़े. लेकिन ऑडिन स्मिथ (odean smith) के लिए अगला ही मैच किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. केकेआर के खिलाफ पंजाब की गेंदबाजी की सबसे कमोजर कड़ी ऑडिन स्मिथ (odean smith) ही साबित हुए. ऑडिन स्मिथ (odean smith) ने इस मैच में 1 ही ओवर में 30 रन खर्च कर दिए और टीम के लिए विलेन साबित हुए.
बता दे की ऑडिन स्मिथ (odean smith) का ये महंगा ओवर उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी लिखकर गया है. ऑडिन स्मिथ (odean smith) ने KKR की पारी के 12वें ओवर में 30 रन खर्च किए थे. इस ओवर में 4 छक्के और एक चौका लगा जिसके चलते ऑडिन स्मिथ (odean smith) ने 30 रन लुटा दिए. ऑडिन स्मिथ (odean smith) इसी के साथ अब IPL 2022 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ये इस सीजन का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ, इससे पहले इस सीजन में शिवम दुबे (Shivam Dubey) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने एक ओवर में 25-25 रन दिए थे.
Herald