Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: बैंगलोर की 16 रन से जीत, दिनेश कार्तिक के हमले से दिल्ली के अरमान ध्वस्त

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik Half Century) की हैरतअंगेज अर्धशतकीय पारी और फिर जॉश हेजलवुड की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RCB Match Result) को 16 रनों से हरा दिया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली करारी हार के बाद दमदार वापसी करते हुए आईपीएल 2022 में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली. कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतकों के दम पर बैंगलोर ने खराब शुरुआत के बावजूद दिल्ली के सामने 190 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था. इस सीजन के पिछले 5 मैचों की तरह एक बार फिर दिनेश कार्तिक ने बैंगलोर की पारी में फिनिशिंग टच लगाए. लेकिन पिछले मैचों की तरह इस बार दिनेश कार्तिक ने जोरदार फिनिश से पहले पारी को संभाला भी और फिर उबारा भी. इसके जवाब में डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ के शुरुआती हमलों से उबरते हुए बैंगलोर के गेंदबाजों ने मुश्किल परिस्थितियों में भी दिल्ली को 173 रनों पर रोक दिया और लक्ष्य को बचाए रखने में सफलता हासिल की. इस जीत से बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है
Dinesh
कार्तिक के तूफान से पहले बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही और तीसरे ओवर तक अनुज रावत और कप्तान फाफ डुप्लेसी की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई थी. विराट कोहली ने कुछ कोशिश की, लेकिन सीजन में दूसरी बार वह रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए. यानी सिर्फ 6.2 ओवरों में 40 रन पर ही 3 विकेट गिर गए थे. यहां से ग्लेन मैक्सवेल ने एक काउंटर अटैकिंग पारी खेली।
* 4 ओवरों में RCB की जबरदस्त वापसी :
पंत जब दो रन पर थे तब हसरंगा ने उनका मुश्किल कैच छोड़ा और पंत इसका फायदा उठाते दिखे. उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट जमाए और बैंगलोर की मुश्किलें बढ़ाई. हालांकि, 12वें ओवर में वॉर्नर का विकेट गिरने से लेकर 15वें ओवर में ललित यादव के आउट होने के बीच दिल्ली ने कुछ रनों के भीतर 4 विकेट गंवा दिए. इसमें से 15वें ओवर में वापसी करते हुए हेजलवुड ने एक पहले रोवमैन पावेल और फिर यादव के विकेट चटकाए और यहां से बैंगलोर की वापसी हो गई. 16वें ओवर में शार्दुल ठाकुर और पंत ने हसरंगा पर छक्के लगाकर उम्मीद जगाई. पंत (34 रन, 17 गेंद) ने 17नें ओवर में सिराज पर भी छक्का लगाया लेकिन विराट कोहली ने उनका एक हाथ से कैच लेकर आरसीबी के समर्थकों को मदहोश कर दिया. ठाकुर (17 रन, 9 गेंद) के हवा में गेंद लहराने से दिल्ली की रही सही उम्मीद भी समाप्त हो गयी।
* मैक्सवेल, कार्तिक और शाहबाज की आतिशी पारियां :
बैंगलोर के इस धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने दिल्ली के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के एक ही ओवर में2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 23 रन कूट दिए. मैक्सवेल ने सिर्फ 30 गेंदों में जबरदस्त अर्धशतक ठोक दिया. हालांकि, अपने अगले ओवर में कुलदीप ने ही मैक्सवेल (55 रन, 34 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के) का शिकार किया और 12वें ओवर तक स्कोर 92 रन पर 5 विकेट हो गया. यहां से कार्तिक ने शाहबाज अहमद के साथ पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में संभल कर खेलना शुरू किया और फिर धीरे-धीरे हाथ खोले।
* दिल्ली का करारा जवाब :
दिल्ली के लिए लगातार तीसरे मैच में डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की ओपनिंग जोड़ी ने तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी के साथ पारी का आगाज किया. उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में ही टीम को 50 रन तक पहुंचा दिया. इस बार वॉर्नर ज्यादा खतरनाक थे. वहीं पृथ्वी शॉ (16 रन, 13 गेंद) ज्यादा खुलकर नहीं खेल सके और पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज का शिकार बने. हालांकि वॉर्नर का हमला जारी रहा और केवल 29 गेंदों पर आईपीएल में अपना 52वां अर्धशतक पूरा किया।


Herald