Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: दिल्ली के लिए बुरी खबर, चोटिल मिचेल मार्श अभी 3-4 मैचों से बाहर रहेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को IPL 2022 में अपना अगला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले दिल्ली को एक तगड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) अभी भी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और उनका अगले तीन-चार मैचों से बाहर रहना तय लग रहा है। 
Ponting
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को इस बार आईपीएल नीलामी में 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें पिछले महीने पाकिस्तान दौरे पर चोट लग गई थी। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने पहले कहा था कि मार्श को 10 अप्रैल को KKR के खिलाफ हुए मुकाबले तक वापसी कर लेंगे, लेकिन वह चोट से उबर नहीं पाए थे। 
हालांकि अब मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की चोट और ज्यादा बढ़ गई है और वह अगले तीन मैचों में टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने द टेलीग्राफ को बताया कि मिचेल के चोट की निगरानी की जा रही है। अगले मैच से पहले इसमें कुछ समय लगेगा।


Herald